यमुनानगर। बिजली निगम की ओर से छह अगस्त को कन्हैया साहिब चौक स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय में कष्ट निवारण फोरम की सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुबह दस से शाम चार बजे तक लोगों की शिकायतों का निदान किया जाएगा। यह जानकारी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नरेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिन समस्याओं व शिकायतों का निपटारा स्थानीय अधिकारी नहीं करवा सकें, उन पर सुनवाई की जाएगी। दो साल से पुराने, कोर्ट केस व बिजली चोरी संबंधित केस इस फोरम में नहीं लिए जाएंगे। संवाद