साढौरा। दोसड़का चौक से एमबीएच पॉवर प्राइवेट लिमिटेड का 12 लाख रुपये की कीमत का बिजली सामान चोरी हो गया। शिकायत पर थाना साढौरा पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रजत शर्मा ने बताया कि 14 जुलाई की रात दोसड़का चौक स्थित कंपनी से बिजली का सामान चोरी मिला है। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये हैं। संवाद