फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रिकॉर्ड रूम में धूल फांक रही बिजली की फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। बिजली निगम रादौर कार्यालय अव्यवस्थाओं के बीच चल रहा है। कार्यालय में सभी कर्मचारियों के बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। वर्षों से कार्यालय के बहुत से कर्मचारी रिकॉर्ड रूम में बैठकर ड्यूटी कर रहे हैं, जहां दिनभर कर्मचारी व उपभोक्ता रिकॉर्ड रूम में रखी 40 से 50 वर्ष पुरानी फाइलें धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से इस बारे में उच्चाधिकारियों को लिखित में अवगत भी कराया गया, पर समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में कर्मचारी गर्मी, सर्दी, बरसात के मौसम में रिकॉर्ड रूम में ही बैठकर ड्यूटी करने पर मजबूर हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 1970 में बने बिजली निगम के रादौर कार्यालय का भवन पुराना व जर्जर हो चुका है। जहां सभी कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था तक नहीं है। रिकॉर्ड रूम में फाइलों से धूल उड़ती रहती है, जिससे रिकॉर्ड रूम में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में रादौर से बिजली निगम जेई सतपाल सिंह ने कहा कि अधिकारियों को कई बारे में अवगत कराया गया है कि कार्यालय में कर्मचारियों के बैठने की सही व्यवस्था नहीं है। व्यवस्था होते ही कर्मचारियों को दूसरे कमरे में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें