साढौरा। बाईपास मार्ग पर स्टेडियम में नगर पालिका की ओर से लगाए गए बिजली के उपकरण चोरी हो गए हैं। नगर पालिका सचिव सुरेन्द्र मलिक ने इस बारे में पुलिस को शिकायत की है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि 29 सितंबर को निरीक्षण के दौरान कंट्रोल बॉक्स से तीन एमसीसीबी को चोरी मिला। इससे पहले 18 सितंबर को भी इस कंट्रोल बॉक्स से एक एमसीसीबी के अलावा तीन कांन्टेक्ट्रस चोरी हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संव ाद