फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी दूसरे दिन भी बैठे भूख हड़ताल पर

Thu, 19 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजली निगम रादौर के कर्मचारी बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने जिला यूनिट प्रधान मंदीप शर्मा के नेतृृत्व में अपनी मांगों को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बुधवार को बिजली निगम रादौर में कर्मचारी शमशेर सिंह खुर्दबन, चंद्रभान, राजेश कुमार, नंदपाल सैनी भूख हड़ताल पर रहे। वहीं मुस्तफाबाद में हरजीत सिंह, जयभगवान, विनोद कुमार, रमेश कुमार, मॉडल टाऊन में सुरेशपाल, फतेह सिंह, सतीश कुमार, सुशील कुमार, नंबर वन में विनोद कुमार, शादीराम, प्रमोद कुमार, अमरपाल, आईटीआई में सुरेंद्र सैनी, राजेन्द्र सजवान, महीपाल, मुकेश मल्होत्रा, इंडस्ट्रीयल एरिया में उमेश कुमार, जयप्रकाश, रामचरण व सलीम भूख हड़ताल पर रहे।

जिला प्रधान मंदीप शर्मा ने बताया कि यमुनानगर सर्कल के सचिव अशोक शर्मा का तबादला कैथल किए जाने व कर्मचारियों को सस्पेंड करने के अलावा कच्चे कर्मचारियों के निलंबित करने विरोध में उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार 23 सब डिवीजनों को ठेके पर देकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। इससे कर्मचारियों का शोषण होगा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 11 मई को राज्य स्तर पर एक दिन की हड़ताल की थी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश सरकार ने बिजली निगम के कुछ कर्मचारियों को सस्पेंड करके अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया था। कर्मचारी सरकार की किसी भी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। जब तक सरकार सस्पेंड कर्मचारियों को बहाल नहीं करती, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सभी सब डिवीजनों में प्रतिदिन चार कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर नंदपाल सैनी, शमशेर सिंह खुर्दबन, चंद्रभान, राजेश कुमार, रमेश कुमार, हरिराम, जिले सिंह, इस्पाक मुहम्मद, अमित कुमार जेई, ओमप्रकाश जेई, सतीश कुमार, सुरेंद्र शर्मा करतारपुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें