फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चुनाव पर्यवेक्षक पहुंचे, मोबाइल नंबर जारी

Fri, 13 Sep 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव के दौरान यमुनानगर जिले में चुनाव प्रक्रिया की मॉनिटरिंग व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। चुनाव पर्यवेक्षक बुधवार को यमुनानगर पहुंच गए। उनके साथ ही पुलिस पर्यवेक्षक भी यमुनानगर पहुंच गए हैं।
अजय यादव (2010 बैच के आईएएस अधिकारी, तमिलनाडु कैडर) सढौरा और जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव पर्यवेक्षक हैं। एम गौतमी (2014 बैच की आईएएस अधिकारी, आंध्र प्रदेश कैडर) यमुनानगर और रादौर विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव पर्यवेक्षक हैं। पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर सुनील कुमार मीणा (2007 बैच के आईपीएस अधिकारी, उत्तराखंड कैडर) भी यमुनानगर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

इनसे पूर्व खर्च पर्यवेक्षक के रूप में वाघे प्रसाद राव आण्णासाहेब ने गत सप्ताह ही यमुनानगर पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए टिप्स भी दिए थे। बुधवार को चुनाव पर्यवेक्षकों व पुलिस पर्यवेक्षक ने संबंधित अधिकारियों से मिलकर जिले की स्थिति के बारे में जाना।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक अजय यादव से दोपहर बाद तीन से चार बजे तक थर्मल रेस्ट हाउस यमुनानगर में व मोबाइल नंबर 9468159199 पर संपर्क किया जा सकता है। आईएएस अधिकारी चुनाव पर्यवेक्षक एम गौतमी से चुनाव प्रक्रिया के दौरान मोबाइल नंबर 9485546581 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें