फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी चौपाल : तेजली गांव में अधूरे पड़े कामों की चर्चा

Tue, 17 Sep 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव गरमाने के साथ चुनावी चौपाल भी बढ़ने लगी है। वहीं चौपालों में प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं तो हो रही, साथ ही ग्रामीण स्तर मुद्दों पर भी खूब मंथन किया जा रहा है। चौपाल में चरण सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों से अपने क्षेत्र में हो रही समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई है।
तेजली गांव की मुख्य समस्या साफ सफाई, विकास, गरीब लोगों को मिलने वाली राहत राशि आदि और भी कई समस्याएं बनी हुई हैं। नगरपालिका की ओर से यहां कोई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तो की गई है लेकिन अधिकांश गलियां आज भी सुनी पड़ी हैं जिस कारण यहां रात होते ही अंधेरा हो जाता है। जिससे चोरी की घटनाएं भी हो रहीं है।
विज्ञापन

अली हसन ने बताया कि लाइटों के साथ साथ सीवरेज मेन सड़कों में तो डाला गया है, लेकिन अभी भी छोटी गलियों में सीवरेज को डाला नहीं गया है और जो सीवरेज डाले गए हैं उनको भी चलाया नहीं गया है। गांव में आ रही समस्याओं के समाधान के बारे में प्रत्याशी को ढूंढ रहे हैं जो गांव में होने वाली समस्या को दूर कर सके।
विज्ञापन

आसिफ, रासिद, माजिद, साहिद, काला कश्यप, गोलू, ओमबीर व अन्य ने बताया कि उम्मीदवार बड़े-बड़े वादे तो कर लेते हैं, लेकिन उनको निभाया जाएगा या नहीं यह पता नहीं है। नेता मौसमी बरसात की तरह होते है। बेरोजगारी के कारण युवा विदेशों में जा रहे है। सरकार को रोजगार के अवसर अपने देश में ही करने चाहिए। सरकार ने किसानों के लिए योजनाएं तो चलाई हुई हैं। सरकार फसलों के बीजों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें