फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चुनावी चौपाल ः नेताओं के बयानों और घोषणाओं कर रहे विचार

Wed, 25 Sep 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे ही चुनावी चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। गांवों से शहर तक जगह-जगह लोग समूह में चुनावी चर्चा कर रहे हैं। ऐसी ही एक चुनावी चौपाल नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के वार्ड 11 की महावीर कॉलोनी में लगी। यहां लोग राजनीतिक दलों के नेताओं के बयानों व घोषणाओं पर चर्चा करते मिले।
चुनावी चौपाल के दौरान मनोज लोहट ने कहा कि इस बार चुनाव में कई स्थानीय मुद्दे अहम हैं। खासकर नगर निगम यमुनानगर जगाधरी की सेवाओं व कार्यों से काफी संख्या में लोग असंतुष्ट रहे हैं। एजेंसी द्वारा प्रॉपर्टी आईडी में की गई गलतियां और उन्हें ठीक कराने में लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

ऐसे ही जल निकासी, गलियों-सड़कों, सफाई व स्ट्रीट लाइट जैसी नगर निगम की सुविधाएं व सेवाएं काफी लोगों को नहीं मिली। संदीप गागट, राहुल, सोनू, सुनील कुमार, प्रदीप, राजकुमार ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद शहर के विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद थी, पर काफी क्षेत्रों में मूल जरूरतें पूरी नहीं हुईं। उनकी मांग है कि जिस भी राजनीतिक दल की प्रदेश में सरकार बने, वह नगर निगम से जुड़ी सेवाओं, सुविधाओं व कार्यों में सुधार कराए।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, राहुल, अरुण, मोहित, रोहित, सागर, महिपाल ने कहा कि राजनीतिक दलों व उनके प्रत्याशियों की ओर से की घोषणाएं व दावे किए जाते हैं, पर इनमें वास्तविकता भी नजर आनी चाहिए। इस बार भी सिलिंडर सस्ता करने व अन्य मुफ्त सुविधाओं सहित किसानों व अन्य वर्गों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं और बयान दिए गए हैं। जिन पर जनता को मतदान का फैसला लेना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें