फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के आज होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। दोनों पदों का चुनाव नगर निगम कार्यालय के सभागार में चार जनवरी को मेयर मदन चौहान की अध्यक्षता में होने वाली हाउस की साधारण बैठक में किया जाएगा। इसमें नगर निगम के निर्वाचित सदस्यों द्वारा ही सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के पद का चुनाव किया जाना है। दरअसल दो साल पहले नगर निगम चुनाव हुए थे। सात जनवरी 2019 को मेयर और पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर ली थी। इसके बाद दो बार दोनों पदों पर चुनाव होना प्रस्तावित हुआ था। लेकिन किन्हीं कारणों से चुनाव नहीं हो पाया था। नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह के अनुसार अब हरियाणा नगर निगम निर्वाण नियमावली 1994 के संशोधित नियम 71 के अंर्तगत नगर निगम की चार जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे होनी वाली साधारण बैठक में यह चुनाव किया जाना निश्चित हुआ है। माना जा रहा है कि एक पद रादौर व दूसरा पद जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें