यमुनानगर। छत पर बने कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला पर अज्ञात हमलावर ने तेज धारदार हथियार से कई वार कर दिए। हमलावर ने महिला के गले पर तेज धारदार हथियार चला गया।
जो उसके गले के बजाए उसकी ठोडी पर लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखने की आवाज सुनकर परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए। सूचना मिलते थाना शहर यमुना नगर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अजाद नगर की चौधरी कॉलोनी निवासी ऊषा रानी ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को वह छत पर बने कमरे में सो रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति उसके कमरे में घुस आया और उस पर तेज धारदार हथियार से कई वार कर दिए। महिला ने बताया कि हमलावर ने उसके गले पर वार किया लेकिन वह उसकी ढोड़ी पर लगा। इसके बाद हमलावार ने एक के बाद एक वार कर किए जिसमें से एक उसकी बाजू पर और दूसरा उसकी कनपटी पर वार किया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पति अशोक खेतरपाल वहां पहुंच गए। जिससे देखकर हमलावर फरार हो गया।
पति लेकर पहुंचा अस्पताल
बुजुर्ग अशोक खेतरपाल ने बताया कि वह किसी तरह अपनी पत्नी को लेकर नजदीकी निजी अस्पताल ले गया जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया। अशोक ने बताया कि ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद वह पत्नी को निजी अस्पताल ले गए।
सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज
महिला पर तेज धारदार हथियार से वार करने की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पीड़िता और उसके पति से बातचीत की। मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324 और 452 के तहत मामला दर्ज किया है। जो झगड़ा, मार पीटाई, जख्म और चोट मारने के तहत की जाती है।
जान से मारने के प्रयास का मामला नहीं
महिला के अनुसार हमलावर ने उस पर कई वार किए थे। हमलावार उसके गले पर वार करना चाहता था। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका और वह वार उसकी ढ़ोडी पर लगा। जिसके बाद उसकी सिर और गले पर वार करने चाहे जो उसकी कनपटी पर आंख के पास लगा। फिर अगला वार उसके हाथ में बचाव के दौरान लगा। महिला के कथन अनुसार हमलावार महिला की हत्या करना चाहता था। जिसमें वह कामयाब नहीं हुआ लेकिन उसने उसी इरादे से वार किए जिसने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ऐसे में पुलिस को हत्या करने के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज करना चाहिए।
विशेषज्ञों से ले रहे हैं सलाह
मामले के जांच अधिकारी रामपुरा पुलिस चौकी के एएसआई मेम सिंह ने बताया कि मामले को लेकर विशेषज्ञों से बात की जा रही है। वहीं चिकित्सकों से भी यह जानकारी ली जा रही है कि जो वार महिला पर किए गए है वह जानलेवा है। जिसके आधार पर हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
खिड़की से आया हमलावार
पीड़िता ऊषा रानी के अनुसार हमलावर कमरे की खिड़की से दाखिल हुआ था। उस समय कमरे की खिड़की खुली थी और उस तरफ से कमरे में दाखिल होना ज्यादा कठिन नहीं है। इसी कारण वह और न ही उसका पति हमलावर को देख पाए।
अकेले रहता है दंपति
अशोक कुमार ने बताया कि उनके एक बेटे की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वहीं दो बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है और दिल्ली में रहती है। इसके अलावा कोई नजदीकी रिश्तेदार भी नहीं है। अशोक कुमार के अनुसार उसकी आयु करीब 65 वर्ष के पहुंच गई है, जबकि पत्नी भी 55 से 57 के आसपास की है। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। बुजुर्ग दंपति पर कोई क्यूं हमला करेगा।