व्यासपुर। थाना व्यासपुर क्षेत्र में करीब 50 वर्षीय बुजुर्ग को कपूरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम बुजुर्ग साइकिल पर कपूरी से व्यासपुर की तरफ साइकिल से आ रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की साइकल भी पास ही पड़ी हुई थी। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही हैं। अभी तक यह पता चल पाया है कि मृतक बुजुर्ग किसी गन्ना क्रशर पर काम करता था। उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया गया हैं। संवाद