यमुनानगर। एक वाहन ने गांव गनौली के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादस में उनकी माैके पर ही की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव गनौली निवासी राजवीर कुमार ने छछरौली पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके पिता 73 वर्षीय मामचंद 12 मार्च को दोपहर दो बजे किसी काम से जा रहे थे। गांव के नजदीक जब वह सड़क क्रॉस करने लगे तो तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। संवाद