फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की गई जान

Wed, 11 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक घनश्याम सहाय का शव लेने पहुंचे परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के जगाधरी में शिवरात्रि महोत्सव के निमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोहन लाल गली जगाधरी निवासी 71 वर्षीय घनश्याम सहाय के रूप में हुई है।
वह एसडी पब्लिक स्कूल के लेक्चरर हरिओम शर्मा के पिता थे। परिवार के अनुसार घनश्याम सहाय सोमवार दोपहर करीब एक बजे गौरी मंदिर जगाधरी गए थे। वहां से वह शिवरात्रि के निमंत्रण कार्ड शहर के गणमान्य लोगों को देने के लिए पैदल निकले थे और गुलाबनगर होते हुए व्यासपुर रोड से रक्षक विहार की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान साईं धर्मकांटा के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमएलजीएच यमुनानगर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्हें गाबा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें