फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कस्बा में अग्रसेन चौक के समीप 60 वर्षीय बुजुर्ग की ऑटो की टक्कर से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टाहली वाला मंदिर के पास करियाना की दुकान करता हैं। उसका पिता धर्मबीर दोपहर बाद किसी काम से बाजार गया था उसकी तबीयत भी खराब चल रही थी। अग्रसेन चौक के समीप पिता की तबीयत अचानक खराब होने पर पिता चक्कर आने पर अग्रसेन चौक के पास बैठ गया। तभी वहां एक ऑटो चालक ने अग्रसेन चौक से समान से लदे अपने ऑटो मोड़ने के लिए घुमाया तो चौक के पास बैठा उसका पिता दिखाई नहीं दिया। उसने उनके ऊपर से सामान से लोड ऑटो का टायर निकाल दिया जिससे उसका पिता गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आसपास के दुकानदारों ने घायल बुजुर्ग को सिविल अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि ऑटो को कब्जे में ले लिया गया हैं। जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें