फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर से गिरकर बुजुर्ग की गई जान

Tue, 20 Feb 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर रोड पर चौराही गांव के पास ट्रैक्टर के मरगार्ड से अनियंत्रित होकर गिरे 75 वर्षीय सादिकपुर निवासी जगीर सिंह की मौत हो गई। नीचे गिरने से उसके सिर में चोट लगी थी। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज किया है।

गांव सादिकपुर निवासी रणजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता जगीर सिंह व चचेरा भाई विकास कुमार किराये के ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लेकर गांव चौराही चरखी में डालने के लिए आए थे। यहां से वह गन्ना बेचकर वापस गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर को गांव खांडरा निवासी अकरम चला रहा था। पिता व विकास ट्रैक्टर के मरगार्ड पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह भारत पेट्रोल पंप चौराही के पास पहुंचे। तभी अकरम ने ट्रैक्टर लापरवाही से चलाते हुए कट मारा। जिससे उसके पिता अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। उसके चचेरे भाई विकास ने अन्य लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें