फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बोलेरो की टक्कर लगने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Mon, 20 May 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार ढलौर के 74 वर्षीय रामेश्वर की मौत हो गई। हादसा साढौरा बजाज एजेंसी के नजदीक हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढलौर के रामकरण ने बताया कि पिता रामेश्वर 18 मई को बाइक पर किसी काम से साढौरा जा रहे थे। जब वह बजाज एजेंसी के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो ने पिता की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उसके पिता को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें