खिजराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक
दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर
खिजराबाद की एक कॉलोनी के दो युवकों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। देर शाम
पुलिस ने दोनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि मंगलवार शाम को उसकी बच्ची घर के बाहर
खेल रही थी।
इस दौरान आबिद और अनीफ उसे बहला फुसला कर खेताें में ले गए।
आरोप है कि इस दौरान दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।
आरोपियाें ने बच्ची को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी
दी। किसी तरह बच्ची रोती हुई घर पहुंची। बच्ची को रोता देख उसकी मां ने उसे
इस बारे में पूछताछ की तो बच्ची ने आपबीती सुनाई। बच्ची की मां ने इसकी
सूचना पुलिस को दी।
मेडिकल में बच्ची के साथ दुराचार होने की पुष्टि हो गई।
बुधवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने खिजराबाद से दबिश देकर गिरफ्तार कर
लिया। वीरवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें
न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया। खिजराबाद के थाना प्रभारी जयपाल का कहना
है कि मेडिकल में बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि हो गई है। आरोपियों को
कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।