फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांसापुर से आठ साल का बच्चा लापता

Wed, 16 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कांसापुर में आठ साल का बच्चा घर के नजदीक खेलते समय लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। गांधी नगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि कांसापुर में कल्याण प्रॉपर्टी डीलर के नजदीक रहने वाली संगीता ने थाने में शिकायत दी है कि उसका आठ साल का बेटा कार्तिक घर के बाहर खेलने गया था। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटा। जिस पर उसकी हर जगह तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। शिकायत मिलते ही पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रपट दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें