यमुनानगर। अंबाला रोड स्थित एक गोदाम से नट-बोल्ट के आठ कट्टे चोरी हो गए। मॉडल टाउन निवासी अमन तलुजा ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अप्रैल की रात वह काम खत्म कर गोदाम बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह पहुंचने पर सामान गायब मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद