संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। नगर पालिका चुनावों को लेकर सोमवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन था। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन चेयरमैन पद को लेकर कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें छह पुरुष व दो महिलाएं शामिल है। अंतिम दिन चेयरमैन व पार्षदों के पदों को लेकर नामांकन दाखिल करने की होड़ लगी रही।
भाजपा की ओर से रजनीश मेहता शालू का नामांकन पत्र चुनाव प्रभारी नीता खेड़ा व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के बेटे नेपाल राणा की मौजूदगी में दाखिल किया गया। वहीं पूर्व पार्षद महेंद्रपाल टीना व उनकी पत्नी शोभा देवी ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजसेवी सतविंद्र सिंह रिंकू व उनकी पत्नी परमजीत कौर ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा अजय राव छोटा बांस व उनके छोटे भाई संग्राम सिंह ने भी नामांकन दाखिल किया।
इससे पूर्व जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य, पार्षद व सरपंच रहे दलीप सिंह रिंकू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं पार्षद पद को लेकर 14 वार्ड से कुल 44 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। जिनमें 26 पुरुष व 18 महिलाएं शामिल है। जिनमें वार्ड नंबर एक से अभिमन्यु व संदीप ने नामांकन दाखिल किया।
वार्ड नंबर दो से राजीव आर्य, अमित कुमार, ममता देवी, जसप्रीत कौर ने, वार्ड नंबर तीन से गौरव चौहान, श्रीकांत, शिवकुमार, कोमल, जगमाल सिंह ने, वार्ड नंबर चार से जसवंत, अरुण, हीरालाल, रोशन लाल, नंदलाल ने, वार्ड नंबर पांच से नेहा, बबली देवी व रजनेश कुमारी ने, वार्ड नंबर छह से पूर्व पार्षद भगवत दयाल कटारिया, अमित बठला, श्रेय गुप्ता ने, वार्ड नंबर सात से दलजीत कौर, रीना रानी व सुनीता मक्कड़ ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
वार्ड नंबर आठ से विजय कुमार आढ़ती व विनेश राणा ने, वार्ड नंबर नौ से रोहित सैनी, विजय कुमार, अजीत कुमार, रविंद्र कुमार ने, वार्ड नंबर 10 बेअंत कौर, प्रवेश रानी, ममतेश रानी ने, वार्ड नंबर 11 से रितु रानी, अर्चना सैनी ने, वार्ड नंबर 12 से कमलेश, सुशील कुमार, अभिषेक, योगेश कुमार, वार्ड नंबर 13 से कृष्ण व कर्मजीत कौर ने, वार्ड नंबर 14 से अंजना देवी, पूर्व पार्षद स्मृति रानी ने परर्चादाखिल किया।
चुनाव अधिकारी तहसीलदार सुदेश रानी ने बताया कि 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। वहीं 19 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसके उपरांत दोपहर तीन बजे चुनाव मैदान में शेष रहे उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे।