जिले में वीरवार को कोरोना के आठ नए केस मिले। दो दिन में कोरोना के 13 केस मिल चुके हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केस 16 हो गए हैं। वीरवार को दो लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। वहीं एक तरफ कोरोना है तो दूसरी तरफ इंन्फ्लूएंजा ने भी जिले में दस्तक दे दी है। छछरौली के गांव बलौली में 30 वर्षीय गर्भवती महिला की इंन्फ्लूएंजा से मौत हो चुकी है। उसके परिवार के नौ सदस्यों समेत अब तक 20 सैंपल इंन्फ्लूएंजा की जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीन गुटैन ने बताया कि कोरोना के आठ नए केस मिले हैं। इंन्फ्लूएंजा के 20 सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। लोगों को कोरोना के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।