फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के आठ नए केस मिले, छह मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
टीकाकरण कैंप में टीका लगवाती लाभार्थी। साथ में है विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व सिविल सर्जन डॉ.विज? - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बुधवार को कोरोना के आठ नए केस मिले हैं। वहींछह मरीज स्वस्थ हुए है। वहीं जिले में कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। बुधवार को 2883 लोगोें ने टीका लगवाया।
डीसी गिरीश अरोड़ा ने बताया जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.01 प्रतिशत हो गया है। कुल आबादी का 28.37 प्रतिशत कोरोना टेस्ट हो चुका है। सिविल सर्जन ने डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में अब तक कुल 24,544 कोरोना के केस मिले हैं। जिनमें से 24,057 स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को कोरोना के आठ नए केस मिले हैं। जिसमें 43 वर्षीय पुरुष खारवन, 63 वर्षीय पुरुष रामेश्वर नगर, 65 वर्षीय पुरुष मलिकपुर बांगर, 46 वर्षीय महिला खुर्दबन, 13 वर्षीय महिला नागल, 65 वर्षीय महिला दसौरा, 65 वर्षीय पुरुष रायपुर, 20 वर्षीय पुरुष खुर्दबन से हैं।
विज्ञापन

डॉ. दहिया ने बताया कि जिले में कोरोना के 87 एक्टिव केस है। जिसमें से 65 मरीज घर में आइसोलेट है। जिनमें से चार एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। जबकि 18 संक्रमित मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती है। कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 573 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 3,41,025 सैंपल लिए गए। जिनमें से 3,13,044 की रिपोर्ट निगेटिव आई। अभी 882 लोगों की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

2883 लोगों ने लगवाया टीका
यमुनानगर। कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान चल रहा है। बुधवार को 2883 लोगों ने टीका लगवाया। अभी तक 3,42788 लाभार्थी टीका लगवा चुके हैं। वहीं माया पैलेस वर्कशॉप रोड पर कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया, जिसमें 18 प्लस के 300 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व सिविल सर्जन डॉ .विजय दहिया ने बताया कि माया पैलेस में यह विशेष कैंप सोमवार से शुक्रवार तक चलाया जाएगा। इसमें 18 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को बिना बुकिंग के कोरोना वैक्सीन लगावा सकते हैं। इस दौरान डॉ.नरेंद्र शाही, मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, शुभम दत्ता, कुलदीप दुग्गल, संजीव कुमार व कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें