बिलासपुर। मछरौली गांव की पंचायती भूमि पर लगे खैर के आठ पेड़ चोरी हो गए। पुलिस ने बीडीपीओ की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बीडीपीओ कार्तिक चौहान ने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत मछरौली की पंचायती भूमि पर खैर के पेड़ लगे हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि तस्करों ने पंचायती भूमि पर खड़े खैर के पेड़ काटकर चोरी कर लिए हैं। इस पर उन्हों टीम के साथ मौके का मुआयना किया। जांच के दौरान पंचायती भूमि पर लगे आठ खैर के पेड़ कटे मिले। इसके बाद उन्हों॔ने शिकायत पुलिस को दी। संवाद