फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूरिया के 120 बैग लूटने के आठ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के ताजकपुर में होमगार्ड व सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर सील किए अवैध गोदाम में रखे यूरिया खाद को लूटने के मामले में अपराध शाखा 2 की टीम ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

19 मई की रात को 15 बदमाश देसी कट्टे, गंडासी, कुल्हाड़ी व लाठी डंडों के बल पर गोदाम में रखे करीब 120 खाद के कट्टे लूटकर ट्रैक्टर ट्रॉली व पिकअप में लोड कर फरार हो गए थे। मामले में अभी सात आरोपी गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से खाद की बरामदगी व बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया ने बताया कि कृषि विभाग ताजकपुर में सील किए गोदाम से खाद लूटने की वारदात को सूलझाने के लिए अपराध शाखा 2 इंचार्ज राजकुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। टीम ने मंगलवार देर शाम को इस वारदात में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान टोडरपुर गांव निवासी नफीस उर्फ सोनू, मासूम, शाहिद उर्फ साहिल, तिगरा गांव निवासी आशिक, अकालगढ़ गांव निवासी शोयब, कोट बसावा सिंह गांव निवासी कुर्बान पुत्र सलीम, कुर्बान पुत्र बुन्दू व मुनव्वर के रूप में हुई है।
आरोपियों से पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयोग किया गया देशी कट्टा, जिन्दा राउंड, एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस वारदात के मुख्य सूत्रधार टोडरपुर निवासी नफीश उर्फ सोनू व बिलाल व जाटांवाला गांव निवासी मुस्तफा है। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किए गए अन्य हथियार व वाहन, लूटा गया यूरिया खाद बरामद किया जाएगा। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास व उनकी टीम ने आठ मई को ताजकपुर में कृषि योग्य यूरिया के अवैध गोदाम को पकड़ा था। गोदाम में यूरिया के 2461 बैग थे। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर गोदाम को सील किया था। तभी से गोदाम की सुरक्षा में दो-दो होमगार्ड को शिफ्टों में लगाया गया था। 19 मई की रात गोदाम पर तैनात होमगार्ड अंकित ने बताया था कि वह रात को गोदाम पर ड्यूटी पर था। उसके साथ ड्यूटी करने वाला होमगार्ड कुलदीप तबीयत खराब होने की वजह से नहीं आया था।
रात को साथ ही स्थित फैक्टरी का चौकीदार जगतार सिंह उसके पास आ गया था। रात लगभग एक बजे अचानक 15 नकाबपोश बदमाश उनके पास आकर रूके। आते ही बदमाशों ने मोबाइल छीन लिए।
विरोध करने पर उन्होंने डंडों व राॅड से पीटा और बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्राली में खाद के बैग लोड किए और भाग निकले। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में सामने आया कि गोदाम में रखे कृषि योग्य यूरिया के 2461 बैग में से 120 बैग बदमाश लूट कर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें