फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ईद ः सजदे में झुके सिर और दुआ में उठे हाथ

Fri, 12 Apr 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में वीरवार को ईद-उतर-फितर का त्योहार मनाया गया। इसके साथ ही माह-ए-रमजान का समापन हो गया। सुबह से ही जिले में हर तरफ ईद का उत्साह व नजारा देखने को मिला। सुबह ईदगाहों में पहुंच कर ईद की नमाज अता कर अकीदतमंदों ने अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
जिले की तमाम ईदगाहों में इस्लाम मतावलंबियों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान गढ़ी रोड स्थित ईदगाह, बूड़िया चुंगी, बूड़िया, छछरौली, ससौली, रायपुर, शादीपुर, टोडरपुर, नाहरपुर, जठलाना, रादौर, ताजेवाला, कोट कलसिया, कलेसर, भूडकलां, मलिकपुर खादर, बिलासपुर, साढौरा की ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह नमाज पढ़ी गई। इससे पहले एक माह रोजा रखने के बाद बुधवार को चांद का दीदार कर लोगों ने ईद की तैयारियां की।
विज्ञापन

ईद को लेकर बुधवार देर रात तक बाजारों में रौनक देखने को मिली। लोगों ने कपड़ों, जूतों, मिठाइयों, सूखे मेवे सहित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। देर रात तक शहर के बाजार गुलजार रहे, वहीं वीरवार सुबह भी बाजार जल्द खुल गए। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान दुआ के लिए हजारों हाथ उठे। नमाज के बाद भी बाजारों में मिठाइयों, फल व सूखे मेवों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां और उपहार देकर ईद की मुबारकबाद दी।
बूड़िया में पीर हुसैन अहमद ने ईद की नमाज पढ़वाई। उन्होंने कहा कि ईद प्रेम, शांति, भाईचारी, जीवन का प्रतीक है। हमें सभी धर्मों व त्योहारों का आदर करना चाहिए। दूसरों की मान्यताओं व आस्था का सम्मान करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने लोगों को हमेशा समाज व देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस व प्रशासन रहा सतर्क
ईद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट रहा। नमाज से पहले अधिकारियों ने ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। वहीं खुफिया तंत्र भी इसे लेकर पूरी तरह सजग दिखाई दिया। शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से ईद का त्योहार होने पर अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। अधिकारियों ने भी लोगों को पर्व की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


प्रतापनगर की ईदगाह में नमाज पढ़ मांगी दुआ

प्रतापनगर। कस्बे में ईद पर जश्न का माहौल देखने को मिला। एक महीना रोजा रखने के बाद लोगों ने सुबह बिलासपुर खिजराबाद रोड स्थित ईदगाह में पहुंच कर नमाज अता की। नमाज पढ़कर लोगों ने क्षेत्र व लोगों के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। ईदगाहों में बड़ों के साथ बच्चे भी पहुंचे। सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। नमाज के बाद लोगों को बाजार में खरीदारी करते देखा गया। लोगों ने संबंधियों व दोस्तों के लिए उपहार, मिठाइयां व अन्य सामान की खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें