फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अध्यापकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के खंड जगाधरी के अध्यापकों ने अपनी मांगों के समर्थन में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जगाधरी पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला प्रधान संजय कांबोज, खंड प्रधान संदीप पिलानिया व खंड सचिव वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 का सरेआम उल्लंघन करके राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूलों में गरीब अभिभावकों पर जबरदस्ती 200 से 500 रुपये मासिक और 1000 रुपये दाखिला फीस लगाए जाने, दो सालों से स्कूलों में किताबों न पहुंचने, शिक्षा सत्र का लगभग एक महीना गुजर जाने के बावजूद अभी तक किताबों के स्कूलों तक न पहुंचने, पूरी संख्या के साथ स्कूल लगने के बावजूद मिड डे मील के लिए राशन और कुकिंग खर्च न होने के कारण कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को अभी तक मिड डे मील नहीं दिया जा रहा। जिससे अध्यापकों में सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को एसीएस से हुई बातचीत में बिना एसएलसी के सरकारी स्कूलों में दाखिला देने की बात कही गई थी। जिसके लिए एसीएस ने सहमति दी थी। लेकिन उसके बावजूद पत्र जारी किया जाता है कि सरकारी स्कूलों के गरीब छात्र- छात्राओं को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने के लिए सरकार स्वयं फीस वहन करेगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं सरकारी स्कूलों को छोड़कर प्राइवेट स्कूलों में दाखिला ले और अध्यापकों के रिक्त पड़े 40000 पदों को भरने की जरूरत ही न पड़े। पहली कक्षा में साढ़े चार साल से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं का दाखिला स्कूल की आईडी से एमआईएस पर बिना परिवार पहचान पत्र के किया जाए। मौके पर अमरीक सिंह, मंजीत कौर, जनक राज, पूनम गुलाटी, संजय कुमार, नरेश खदरी, ओम प्रकाश, वीरेंद्र, राजेश कांबोज, विनोद, अनिल धनखड़, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें