फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुचारु होगी शिक्षा, 60 जेबीटी पहुंचे स्कूल

Wed, 24 Jul 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। बिना शिक्षकों के चल रहे स्कूलों को मंगलवार जेबीटी मिल गए। पंचकूला से आए शिक्षकों ने मंगलवार को स्कूल ज्वाइन कर लिया। हालांकि नए जेबीटी आने के बाद भी कुछ स्कूल खाली रह गए हैं। चूंकि अभी कम शिक्षक आए हैं और शिक्षकों के रिलीव होने के बाद उन्हें ज्वाइन करवाया जाएगा।
जिले को मिले शिक्षक पंचकूला से भेजे गए हैं। पंचकूला में सरप्लस 217 जेबीटी को यमुनानगर भेजने का निदेशालय ने पंचकूला जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए थे। वहीं यमुनानगर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को उन्हें ज्वाइन करवाने का आदेश पत्र जारी किया था। पंचकूला की ओर से सभी जेबीटी को रिलीव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिले के लिए पंचकूला से कुल 86 जेबीटी भेजे गए हैं। इसके बाद अब और शिक्षक नहीं आएंगे। सोमवार को इन शिक्षकों की डीईईओ कार्यालय में काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग में कुल 80 को स्कूल अलॉट किए गए। जिसमें से करीब 60 ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। शेष 20 बुधवार व वीरवार को कार्यभार संभालेंगे।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्वाइन करने वाले कुल 60 शिक्षकाें की लिस्ट पहुंची है। वहीं काउसंलिंग के दौरान छह जेबीटी गैरहाजिर रहे, जिनकी काउसंलिंग अब बाद में की जाएगी। जेबीटी आने के बाद भी कुछ स्कूल अभी भी शिक्षकविहीन है। चूंकि शिक्षक विहीन स्कूलों की संख्या ज्यादा है और शिक्षक कम मिले हैं। फिलहाल आए जेबीटी को उन स्कूलों में भेजा गया है, जहां एक भी शिक्षक नहीं है।
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे जिले के स्कूलों के लिए निदेशालय ने पहले पंचकूला में सरप्लस 217 जेबीटी को भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद लिस्ट में संशोधन हुआ और शिक्षकों की संख्या 127 हो गई। इसके बाद भी जिले को 127 शिक्षक नहीं मिले। संशोधन कर तीसरी बार फिर लिस्ट बनाई गई, जिसमें यमुनानगर को कुल 86 शिक्षक मिले। इसके अलावा अभी और शिक्षक नहीं आएंगे।
जिले के 99 स्कूलों में शिक्षक नहीं है। इस दौरान 95 प्रतिशत जेबीटी को उन स्कूलों में भेजा गया है, जहां एक भी शिक्षक नहीं था। वहीं शेष जेबीटी उन स्कूलों में भेजे गए हैं, जहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक है और वहां एक ही शिक्षक था। जिले में 90 से ज्यादा स्कूल ऐसे थे, जिसमें एक भी शिक्षक नहीं था। इस दौरान करीब 75 जेबीटी को शिक्षक विहीन स्कूलों में भेजा गया है। अन्य को अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूल में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


पंचकूला से 86 जेबीटी रिलीव किए गए हैं, जिन्हें काउंसलिंग के बाद स्कूल अलॉट कर दिए गए हैं। काउंसलिंग में 80 शिक्षकों ने भाग लिया था। जिसमें से 60 ने मंगलवार को ज्वाइन किया है। शेष बुधवार व वीरवार को ज्वाइन कर लेंगे। अधिकांश जेबीटी को खाली पड़े स्कूलों में भेजा गया है। - धर्मेंद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें