लोगों को बांटे जा रहे खाने की गुणवत्ता जांचते शिक्षामंत्री।
- फोटो : AMAR UJALA
जगाधरी।
लॉकडाउन में लगातार 34वें दिन श्रीगौरी शंकर मंदिर, सनातन धर्म सभा, अग्रवाल सभा व शगौरी शंकर सेवा समिति जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया करवा रहे हैं। रविवार को 1150 लोगों के लिए खाना तैयार किया गया। श्रीगौरी शंकर मंदिर धर्मशाला में पहुंचकर शिक्षामंत्री कंवरपाल ने संस्थाओं का हौंसला बढ़ाया। शिक्षामंत्री कंवरपाल ने कहा कि कोरोना महामारी में सेवा कर रहे लोगों का सहयोग अमूल्य है। इस दौरान वे दूसरी बार नरेश हलवाई के यहां पहुंचे। यहां उन्होंने बन रहे खाने की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। वहीं मंत्री कंवरपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। इसके बाद गौरी शंकर मंदिर धर्मशाला में पहुंचकर खाना बांटने में बरती जा रही सोशल डिस्टेंसिंग प्रक्रिया को परखा। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि संकट के समय छोटी से छोटी मदद भी बहुत बड़ी होती है। सामाजिक कार्यों में हाथ बंटा रही सभी संस्थाओं को हरियाणा सरकार की तरफ से पूरी सहायता की जाएगी। इस दौरान पार्षद प्रवीण शर्मा, समाजसेवी ललित गुप्ता, प्रद्युमन सिंह लाड्डी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, अरुण मित्तल, प्रवीन मित्तल, रिषभ,राजेश तोमर, संजय अग्रवाल, गोपाल मित्तल, सुनील मित्तल, बलजीत गम्भीर, भारत,शगुन शर्मा, नवीन गोयल, रमन बंसल, रोहित गर्ग, अशोक, यतिन मित्तल, शिवांक मित्तल, क्षतिज, राजनीह सैनी, विनीत, निशांत, अमन, रिषभ, रीतिक भाटिया व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।