फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित विषय में सभी विद्यार्थी फेल, भड़के विद्यार्थियों ने आईटीआई में किया प्रदर्शन

Fri, 03 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छात्र - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
यमुनानगर। गवर्मेंट आईटीआई में एक ही विषय में सभी विद्यार्थी फेल किए जाने पर भड़के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले आईटीआई प्रांगण में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने आईटीआई के अध्यापकों पर भी आरोप जड़े। हालात खराब होते देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश व गांधी नगर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रिंसिपल से विद्यार्थियों की बातचीत कराई। प्रिंसिपल ने उन्हें सिस्टम में तकनीकी खराबी ऐसा होने की संभावना जताई और उच्चाधिकारियों से बातचीत कर दोबारा रिजल्ट दिलवाने का आश्वासन दिया। जिस पर विद्यार्थी शांत हुए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आशीष बटार के नेतृत्व में कई दर्जन विद्यार्थी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आईटीआई प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने आईटीआई प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र मोहित शर्मा, अभय राणा, राहुल आदि ने बताया कि दो सप्ताह पहले आईटीआई यमुनानगर के परिणाम घोषित हुए। जिसमें गणित विषय में सभी विद्यार्थी फेल हो गए।
विज्ञापन


इस विषय में विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल आईटीआई प्रिंसिपल से मिला और इस मामले में बातचीत की। उस समय प्रिंसिपल ने जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया था। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसको लेकर विद्यार्थियों में रोष है। विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सूचना पर फर्कपुर एसएचओ चंद्र प्रकाश व गांधी नगर चौकी प्रभारी भूपेंद्र राणा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया।

उन्होंने विद्यार्थियों की प्रिंसिपल से बातचीत कराई। प्रिंसिपल बलवंत सिंह ने विद्यार्थियों को समझाया कि यह सिस्टम में कोई खराबी हो जाने के कारण हो गया होगा। सभी बच्चे एक विषय में फेल नहीं हो सकते। वह खुद मामले की जांच कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है और दोबारा जांच करने के बारे कहा गया है। किसी भी बच्चे का भविष्य खराब नहीं होने दिया जाएगा।

अध्यापकों पर गाली गलौच का भी आरोप :

विद्यार्थियों ने कहा कि एक ओर तो सरकार स्किल इंडिया का नारा दे रही है, दूसरी ओर शिक्षण संस्थान छात्रों के साथ लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे तो विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ही विषय में सभी विद्यार्थी फेल नहीं हो सकते। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। कुछ छात्रों ने आईटीआई में पढ़ाने वाले अध्यापकों पर गाली गलौच करने का भी आरोप लगाया है।

समाधान नहीं हुआ तो शिक्षा मंत्री से करेंगे शिकायत :
प्रिंसिपल के आश्वासन के बाद विद्यार्थी शांत हुए। लेकिन विद्यार्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि आईटीआई प्रशासन ने मामले का जल्द समाधान नहीं किया तो मामला शिक्षा मंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। वहीं इसकी शिकायत भी उन्हें की जाएगी।

नहीं मानते इस रिजल्ट को :
विद्यार्थियों का कहना था कि उनकी गणित की परीक्षा बहुत बढ़िया हुई थी। वे फेल नहीं हो सकते। एक ही विषय में सभी विद्यार्थियों को फेल करना या तो उनके खिलाफ साजिश है या फिर कॉलेज प्रशासन की लापरवाही। वह इस रिजल्ट को नहीं मानते। उनके पेपर दोबारा चेक करवाए जाएं।

वर्जन :::::::::
सभी बच्चे एक विषय में फेल नहीं हो सकते। यह सिस्टम में कोई खराबी हो जाने के कारण हो गया होगा। हम खुद मामले की जांच कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों को भी पत्र लिखा है, जिसमें पेपरों की दोबारा जांच करने के बारे में कहा गया है।
विज्ञापन

- बलवंत सिंह, प्रिंसिपल, आईटीआई, यमुनानगर।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें