फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ईडी की टीम ने दूसरे दिन भी खनन क्षेत्र में की निशानदेही

Sun, 11 Feb 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। ईडी की कार्रवाई खनन क्षेत्र बेलगढ़ में दूसरे दिन भी जारी रही। बेलगढ़ स्थित माइनिंग ब्लॉक की निशानदेही शनिवार को टीम ने डिजिटल मशीनों द्वारा की है। यहां मुबारकपुर रॉयल्टी कंपनी द्वारा खनन ब्लॉक संचालित किया जा रहा था जो अनियमितताओं के चलते पहले से ही निलंबित है।
सूत्रों के मुताबिक अधिकारी डिजिटल मशीनों द्वारा निशानादेही के माध्यम से यह जांचने का प्रयास कर रहे हैं कि माइनिंग ब्लॉक वास्तविक रूप से यमुना के भीतर स्थित है या यमुना के बाहर। बेलगढ़ में माइनिंग ब्लॉक लंबे समय से सस्पेंड होने के बावजूद यहां अवैध खनन गतिविधियों को अंजाम दिया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले बरसात सीजन में यमुना नदी की पटरी के दोनों ओर अवैध खनन होने के कारण यमुना की पटरी पर कटाव शुरू हो गया था, जिससे यमुना के किनारे बसे करीब दो दर्जन गांव नदी की जद में आ गए थे। कार्रवाई में शामिल मौके पर मौजूद अधिकारी इसे हाई कॉन्फिडेंशियल बताते हुए जानकारी देने से बचते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें