फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ईडी ने खनन कारोबारी से घंटों पूछताछ कर रिकार्ड जब्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खनन कारोबारी सतपाल सिंह रोजी के घर पर ईडी की रेड 24 घंटे से अधिक चली। बताया जा रहा है वीरवार को पहुंची ईडी की टीम शुक्रवार की सुबह 11 बजे के आसपास लौट गई। टीम ने यहां पर खनन कारोबार से संबंधित पूछताछ कर दस्तावेजों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, भिवानी में डाडम पहाड़ के गिरने के दौरान कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद यह सामने आया था कि वहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन हुआ है, जाे हादसे की वजह बना। इसी सिलसिले में टीम ने यहां पूछताछ की। जब तब ईडी की रोजी के घर पर छापामारी चली, तब तक किसी को भी घर के अंदर-बाहर आने जाने की अनुमति नहीं थी। यहां तक मोबाइल भी बंद करा दिए गए थे। जब रेड हुई तब सतपाल रोजी घर में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें