फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मेटल फैक्ट्री मालिक के घर ईडी की रेड, सात गाड़ियों में पहुंची टीम; मचा हड़कंप

Thu, 12 Feb 2026 09:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

बताया जा रहा है ईडी की टीम घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। इसके साथ ही लैपटॉप और मोबाइल फोन से भी डिजिटल डेटा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी ईडी की गाड़ियां और फैक्ट्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कृष्णा मेटल के संचालक संदीप गोयल के आवास पर वीरवार को रेड की। सुबह करीब साढ़े छह बजे हरियाणा और पंजाब नंबर की सात गाड़ियों में पहुंची टीम ने घर का गेट बंद कर दिया और सुरक्षा घेरा बना लिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को न तो घर के अंदर जाने दिया गया और न ही बाहर निकलने दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है ईडी की टीम घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। इसके साथ ही लैपटॉप और मोबाइल फोन से भी डिजिटल डेटा जुटाया जा रहा है। रेड की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा।

संदीप गोयल के आवास के सामने ही कृष्णा इंजीनियरिंग एंड मेटल के नाम से उनकी फैक्टरी स्थित है। हालांकि फैक्टरी के बाहर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि ईडी की टीम फैक्टरी परिसर में नहीं गई और पूरी कार्रवाई आवास तक ही सीमित है। बताया जा रहा है कि यह फर्म स्वर्गीय लाला प्रीतम गोयल की थी और समय के साथ परिवार के सदस्यों के अलग-अलग व्यापार हो गए, जिनके नाम भी कृष्णा से जुड़े हैं।
विज्ञापन


एजेंसी परिवार के नाम पर मौजूद जमीनों और अन्य संपत्तियों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। देर शाम तक टीम के आवास पर मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है। उधर, थाना शहर जगाधरी के एसएचओ राजेंद्र ने बताया कि ईडी की रेड के बारे में उनके पास किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें