फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगर कीर्तन में वाहे गुरु की गूंज

Sun, 22 Nov 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। इस दौरान गतका पार्टी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पेपर मिल से शुरू हुआ। सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुंदर पालकी में सुशोभित किया गया। नगर कीर्तन पेपर मिल गुरुद्वारा से फव्वारा चौक, जगाधरी वर्कशॉप रोड, सरनी चौक, जब्बीवाला गुरुद्वारा, मॉडल पार्क, नेहरू पार्क, प्यारा चौक से मॉडल कॉलोनी होते हुए वापस पेपर मिल गुरुद्वारा पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी व गुरुद्वारा साहिब के कीर्तनी जत्थों ने भाग लिया। नगर कीर्तन में शामिल संगत वाहे गुरु वाहे गुरु व शब्द कीर्तन करते हुए चल रही थी। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान गतका पार्टी की ओर से अपनी कला का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। जगह-जगह स्टॉल लगाकर चाय, ब्रेड पकौड़ा, दूध, बिस्किट, फल सहित अन्य खाद्य सामग्री संगत में वितरित की गई। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान शमशेर सिंह सोढ़ी ने बताया कि 24 नवंबर को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें