फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भूकंप में बचाव के बताए उपाय

Sun, 26 Oct 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विद्यालय में विद्यार्थियों को जानकारी देते अध्यापक। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। मुकंद लाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यापक विल्सन कुमार ने विद्यार्थियों को भूकंप आने पर बचाव के उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि कैसे भूकंप की उत्पत्ति होती है। इस स्थिति में कैसे स्वयं व आसपास के लोगों को सुरक्षित किया जा सकता है। भूकंप की स्थिति में घबराने के बजाय कैसे स्वयं को सुरक्षित किया जा सकता है। प्रधानाचार्य प्रमोद ग्रोवर ने विद्यार्थियों को भूकंप की स्थिति में बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर डोली कांबोज, मोना व अन्य अध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें