यमुनानगर। शहर की मॉडर्न कॉलोनी में ई रिक्शा चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने घायल व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मॉडर्न कॉलोनी निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता जगमाल सिंह शाम छह बजे घर का सामान लेने के लिए दुकान पर गया था। जब वह सामान लेकर घर वापस आ रहा था तो ई-रिक्शा चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने मौके पर पहुंचकर अपने पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। मगर वह उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।