जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीपक अग्रवाल के आदेशानुसार 29 अगस्त को जिला यमुनानगर व सब डिवीजन बिलासपुर की अदालतों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दानिश गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को ही ई-लोक अदालत यमुनानगर में सब डिवीजन बिलासपुर की अदालतों में लंबित मुकदमे रखे जाएंगे। इनमें चेक, अपराध , मोटर दुर्घटना , पारिवारिक विवाद और अन्य मुकदमे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ई-लोक अदालत में यमुनानगर व बिलासपुर की अदालतों के बैच बनाए गए हैं। जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल माजिद, विजयंत सहगल, हरलीन ए शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार, संजीव काजला, रजत वर्मा, संदीप कौर, कंवल कुमार जजों की बैंच शामिल है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ई-लोक अदालत में मुकदमे रखकर आपसी रजामंदी से निपटारा करें।