फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिलासपुर में खुलेगी ई-लाइब्रेरी, 99 पंचायतों के युवाओं को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कस्बे में युवाओं के लिए जल्द ई-लाइब्रेरी खोली जाएगी। इसका लाभ कस्बे के छात्रों के अलावा खंड बिलासपुर के अंतर्गत आने वाली लगभग 99 पंचायतों के हजारों छात्रों को मिलेगा। ई लाइब्रेरी खुलने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं अतिरिक्त समय व अतिरिक्त खर्च की भी बचत होगी। कस्बा के पंचायत घर में खोली जाने वाली लाइब्रेरी को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है करीब 10 माह पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पकुश खुराना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला परिषद के सीईओ नवीन आहूजा से ई-लाइब्रेरी बनाए जाने को लेकर मिला था। तब उन्होंने कस्बा बिलासपुर में की ई लाइब्रेरी बनाए जाने की मांग रखी थी। नवीन आहूजा ने मांग को देखते बिलासपुर पंचायत को करीब छह लाख 16 हजार रुपये की राशि ई लाइब्रेरी के निर्माण के लिए प्रदान की।

युवा वर्ग बोला-ई लाइब्रेरी की थी बहुत आवयश्यकता
जैसे ही कस्के के युवाओं को ई लाइब्रेरी के बनाने के बारे में पता चला तो युवा वर्ग भी उत्साहित हो गया। युवा छात्र हार्दिक अभिनव, अरमान, साहिल, जतिन, हरकेश, राजीव का कहना है कि वह स्कूल व कॉलेज जाने के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं। जिसके लिए उन्हें एक अलग लाइब्रेरी की आवश्यकता थी जहां सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा परीक्षा की पुस्तकें ,भारतीय महापुरुषों की जीवनी से संबंधित पुस्तकें मिल सके। ई-लाइब्रेरी से सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

-
पंचायत कार्यालय का किया जा रहा नवीनीकरण
वहीं सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने बताया कि ग्राम पंचायत के द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय का नवीनीकरण किया जा रहा है। जिला परिषद के सीईओ की ओर से जारी राशि से ई लाइब्रेरी के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन व पुस्तकों को ला कर रखा जाएगा। जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं । ई-लाइब्रेरी का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें