फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जगाधरी से सहारनपुर के लिए ई-बस सेवा शुरू

Tue, 30 Jun 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी से सहारनपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा राज्य शहरी बस सेवा ने इस रूट पर ई-बस का संचालन शुरू कर दिया है। अब यात्रियों को आधुनिक, वातानुकूलित और सुविधाजनक बस सेवा का लाभ मिलेगा।
इस पहल से रोजाना नौकरी, शिक्षा, व्यापार और अन्य कार्यों के लिए सहारनपुर आने-जाने वाले लोगों का सफर पहले की तुलना में अधिक आरामदायक और सुगम होगा। हरियाणा राज्य शहरी बस सेवा के प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने बताया कि ई-बस का नियमित संचालन प्रतिदिन दो समय किया जाएगा।
विज्ञापन

बस सुबह छह बजे जगाधरी से सहारनपुर के लिए रवाना होगी, जबकि शाम पांच बजे भी इसी रूट पर सेवा उपलब्ध रहेगी। निर्धारित समय पर संचालन होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।
उन्होंने बताया कि यह ई-बस पूरी तरह वातानुकूलित है और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। आरामदायक सीटें, कम शोर और प्रदूषण मुक्त संचालन इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। इससे यात्रियों को गर्मी के मौसम में भी आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही इलेक्ट्रिक बस होने के कारण पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा और ईंधन की खपत में कमी आएगी।
विज्ञापन

प्रबंधक सिन्हा ने यात्रियों से इस नई सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, समयबद्ध और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। ई-बस सेवा शुरू होने से जगाधरी और सहारनपुर के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें