फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लापरवाही व अनदेखी से सांसों में समा रही धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी और लोनिवि के अधिकारियों की अनदेखी ने लोगों पर भारी पड़ रही है। हल्की ठंड के मौसम में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। यहां बात हो रही है कैल स्थित कचरा निस्तारण प्लांट से वाया जेल चौक से लेकर छछरौली नेशनल हाईवे तक सड़क के निर्माण कार्य की।
विज्ञापन

सड़क को बनाने से पहले इसकी ऊपरी परत को उखाड़ने का काम चल रहा है, लेकिन धूल से निजात दिलाने के लिए कोई काम नहीं किया गया। जबकि नियमानुसार निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी को ही वहां पानी का छिड़काव कराना होता है ताकि धूल न उड़े। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का ध्यान भी इस तरफ नहीं है। जिसका खामियाजा सड़क से निकलने वाले वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
कैल में कचरा प्लांट से लेकर जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे तक वाया जेल चौक से जाने वाली सड़क की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। इस सड़क की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हैं कि हर समय इनसे हादसा होने का खतरा रहता है। कुछ तो सड़क पहले ही बुरी हालत में है। अब इसे बनाने वाली एजेंसी ने भी सड़क पर धूल की मात्रा और ज्यादा बढ़ा दी है। मशीनों की मदद से सड़क की ऊपरी परत को उखाड़ कर वाहनों में भरा जा रहा है। जिससे सड़क पर बजरी दूर तक बिखरी पड़ी है। जैसे ही कोई वाहन चलता है तो आसपास धूल का गुबार छा जाता है। धूल इतनी ज्यादा होती है कि पीछे से आ रहे दूसरे वाहन को एक बार तो कुछ दिखाई भी नहीं देता। करीब साढ़े सात करोड़ रुपये से इस सड़क को बनाया जाना है।
विज्ञापन




दादूपुर-नलवी नहर की पटरी पर कैल कचरा प्लांट से छछरौली हाईवे इस सड़क का उद्घाटन शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने वर्ष 2018 में किया था। करीब नौ करोड़ 70 लाख रुपये से इसे बनाया गया था। प्रतापनगर के खनन जोन से रेत, बजरी से भरे वाहन यहां से निकलते हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से आने वाले वाहन भी जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे से होते हुए इसी सड़क से अंबाला या कुरुक्षेत्र की तरफ जाते हैं। इस सड़क से वाहन जेल चौक से होते हुए सीधे सहारनपुर-पंचकूला हाईवे पर चढ़ते हैं। रोजाना हजारों की संख्या में खनन सामग्री से भरे डंपर व ट्रक तथा अन्य वाहन चलने से यह सड़क टूट कर बिखर गई। इस सड़क के बनने से जगाधरी शहर में भारी वाहनों का दबाव काफी कम हुआ है।


पीडब्ल्यूडी एक्सईएन नवीन खत्री का कहना है कि कैल प्लांट से जेल चौक होते हुए छछरौली हाईवे तक सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। काम के दौरान धूल न उड़े इसके लिए ठेकेदार को पानी छिड़काव के लिए बोला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें