फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुर्गा स्तुति से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

Tue, 13 Oct 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ज्वाला माता मंदिर में दुर्गा स्तुति पाठ करती महिला श्रद्धालु। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
यमुनानगर। ससौली रोड स्थित ज्वाला माता जी मंदिर में नवरात्र के पावन अवसर पर प्रातः दुर्गा स्तुति पाठ और सायंकाल दुर्गा अमृतवाणी पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर परिवार, समाज और समस्त विश्व की सुख-शांति व खुशहाली की कामना की। सेवक रसिक जी ने कहा कि नवरात्र मां दुर्गा की आराधना, शक्ति, श्रद्धा और आत्मशुद्धि का पावन पर्व है। दुर्गा स्तुति पाठ से भक्तों को सकारात्मक विचार अपनाने और मां भगवती के प्रति अपनी आस्था मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें