फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में दर्दनाक हादसा: यमुनानगर में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, कुचलने से दो महिलाओं की मौत

Tue, 15 Apr 2025 11:16 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

रणजीतपुर क्षेत्र में खनन साइट हैं। इसलिए वहां से रोजाना सैकड़ों डंपर व ट्रक ट्राले खनन सामग्री लेकर ओवरलोड वाहन बने लोगों के लिए काल बन गए हैं। क्षेत्र में कई बार डंपरों की वजह से क्षेत्र में हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के व्यासपुर में रणजीतपुर रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गई। जिससे डंपर ने दोनों महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिलाओं को बाइक पर ले जा रहा हलवाई हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। थाना व्यासपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों मृतक महिलाएं खंड छछरौली के गांव ललहाड़ी की रहने वाली हैं। वह दोनों शादी समारोह में रोटी बनाने का काम करती हैं। उनके गांव का ही व्यक्ति हलवाई का काम करता है। दोनों महिलाएं हलवाई के साथ उसकी बाइक पर आज सुबह रणजीतपुर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में जा रही थी। जैसे ही तीनों संधाय गांव के नजदीक पहुंची तो बिलासपुर की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्क्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए। तेज रफ्तार डंपर के ब्रेक नहीं लगे और दोनों महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से जा रहे किसी राहगीर ने बताया कि तीनों ललहाड़ी गांव के रहने वाले हैं। सूचना पात ही थाना व्यासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


दिनरात चलते हैं सड़क से ओवरलोड डंपर
रणजीतपुर क्षेत्र में खनन साइट हैं। इसलिए वहां से रोजाना सैकड़ों डंपर व ट्रक ट्राले खनन सामग्री लेकर ओवरलोड वाहन बने लोगों के लिए काल बन गए हैं। क्षेत्र में कई बार डंपरों की वजह से क्षेत्र में हादसे हो चुके हैं। यहां तक की जब यह डंपर किसी बाजार व आबादी के बीच से गुजरते हैं तो वहां भी वाहनों की स्पीड नहीं करते। जिससे अक्सर हादसे हाेते रहते हैं। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के चलते हैं। इनके चालक नंबर प्लेटों पर मिट्टी या काला तेल लगाकर रखते हैं ताकि हादसा होने पर कोई इनका नंबर न पढ़ सकते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें