फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेनों में बढ़ी भीड़ से नहीं मिल रही कंफर्म सीट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। गर्मी की छुट्टियों के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ है, जिसके चलते लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। लोग कंफर्म सीट के लिए आरक्षण केंद्र पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें वेटिंग ही मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार चल रही है। कई गाड़ियों में नोरूम स्टेटस आ गया है। इसका सबसे बड़ा कारण इस बार रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन न चलाना है।
विज्ञापन

रेलवे हर साल ग्रीष्मकालीन अवकाश के दिनों में समर स्पेशल ट्रेन चलाती थी लेकिन इस बार किसान आंदोलन के चलते ऐसा नहीं किया गया। अब किसान आंदोलन समाप्त हुए 10 दिन हो गए हैं। सभी गाड़ियां नियमित समय व रूट से संचालित की जा रही हैं, लेकिन रेलवे ने भीड़ नियंत्रित करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एनके झा का कहना है कि गर्मियों में भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे हर साल समर स्पेशल ट्रेनें चलाता है। इस बार किसान आंदोलन व ट्रैक जाम होने के कारण अभी इन गाड़ियों का संचालन नहीं किया गया है हालांकि समर स्पेशल ट्रेनों की डिमांड भेजी गई है। मुख्यालय की अनुमति के बाद ही गाड़ियों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें