फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पानी का बहाव तेज होने से नहीं लगा नदी में बहे हर्ष का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में सोम नदी किनारे पार्टी करते समय नदी में बहे न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी हर्ष का पता लगाने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने मेहर माजरा व कनालसी गांव में यमुना नदी तक हर्ष की तलाश की। इस दौरान पानी का बहाव तेज होने के कारण हर्ष को तलाशने में टीम को काफी दिक्कतें आईं। देर शाम तक हर्ष का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी हर्ष अपने दोस्त कॉलोनी के ही ध्रुव सेठ व सुखविंद्र के साथ पार्टी करने फतेहगढ़ सोम नदी पुल पर आया था। यहां तीनों ने पुल के पास बैठकर शराब का सेवन किया। इसी दौरान हर्ष पानी के बहाव में बह गया। दोस्तों का कहना था कि पानी में बही बोतल को पकड़ने के लिए वह पानी में उतरा तो तेज बहाव के चलते नदी में बह गया, उसके परिजनों ने उसके दोनों दोस्तों पर नदी में धक्का देकर डुबोने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप था कि आरोपी दोस्तों ने रुपये के लेन-देन में उसे नदी में धक्का देकर डुबोया है। बूड़िया थाना पुलिस ने मामले में नदी में डूबे हर्ष के जीजा सोनू की शिकायत पर उसके दोनों दोस्तों ध्रुव व सुखविंद्र पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया हुआ है। हर्ष की तलाश में सोमवार से परिजन सोमनदी किनारे डटे हुए है। रात के समय भी लाइट जलाकर परिजनों ने उसकी नदी में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। नहर में डूबे हर्ष की मां व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को दी शिकायत में हर्ष के जीजा सोनू ने बताया कि हर्ष का उसके दोस्त ध्रुव के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसकी वजह से ध्रुव ने हर्ष की बाइक भी गिरवी रखवाई हुई थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते ध्रुव व उसके दोस्त सुखविंद्र ने उसे फतेहगढ़ सोमनदी पुल पर पहले शराब पिलाई। इसके बाद जब हर्ष नशे की हालत में हो गया तो आरोपियों ने उसे नदी में धक्का दे दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की लेकिन उन्होंने हर्ष की हत्या करने से मना किया। उनका कहना था कि हर्ष बोतल पकड़ने के लिए नदी में उतरा था और पानी का बहाव तेज होने के कारण उसमें बह गया। उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के चलते वह उसे बचा नहीं पाए।
बूड़िया थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि नदी में डूबे हर्ष का पता लगाने के लिए दूसरे दिन भी एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पानी का बहाव तेज होने के कारण हर्ष का पता लगाने में परेशानियां आ रही है। फिर भी बोट के माध्यम से टीम रेस्क्यू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें