फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद नशा नहीं करता था, लेकिन चंद रुपयों के लालच में नशीले पदार्थ मुख्य सप्लायर से लेकर आगे युवाओं को सप्लाई करता था। आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसे बेचने के लिए वह जा रहा था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसकी पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के गांव अलबरिया निवासी विशाल गिरी के नाम से हुई। आरोपी आजाद नगर गली नंबर एक में किराए के मकान में रहता है। सेल इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी खुद नशा नहीं करता, बल्कि युवाओं को नशीले पदार्थ बेचता था। वह आजाद नगर के ही एक युवक से नशीले पदार्थ लेकर आगे युवकों में सप्लाई करता था। स्मैक बेचने की एवज में उसे कमीशन के रूप में कुछ रुपये मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें