एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही गांव में डॉक्टर की दुकान करने वाले उस आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जिसके पास से वह नशीली दवाइयां लेकर आता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज बलराज सिंह ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ रोहित शर्मा के समक्ष क़ानूनी कार्रवाई की गई है। ड्रग कंट्रोलर रितु महैला को बुलाया गया। जिन्होंने दवाइयाें की जांच की तो आरोपी के कब्जे से 240 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी की पहचान ईशोपुर निवासी अजय उर्फ आशु के नाम से हुई। आरोपी आशु ने पूछताछ में बताया कि वह प्रतिबंधित दवाइयां उन्हेड़ी निवासी कुलदीप से लेकर आया था। कुलदीप ईशोपुर गांव में ही डॉक्टर की दुकान करता है। टीम ने कार्रवाई करते हुए कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया।