फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशा समाज के लिए संकट ः दर्शनलाल

Fri, 04 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत वीरवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में विशेष जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों व अन्य लोगों को नशे के विभिन्न दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और जीवन में कभी नशा न करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने कहा कि नशा नाश की जड़ है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी बड़ा संकट बन जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से बचने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। नशा मुक्ति के नोडल विद्यालय के कंप्यूटर साइंस पीजीटी संदीप कुमार ने कहा कि नशा न करने वाले युवा ही देश के सशक्त और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि दूसरों को भी इसके दुष्परिणाम समझाकर जागरूक करें। ललित कला पीजीटी किरन कुमार ने विद्यार्थियों को नशा करने वाले व्यक्तियों और नशे का सामान बेचने वाले लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के प्रलोभन से सावधान रहने व सकारात्मक गतिविधियों जैसे खेल, संगीत, चित्रकला व साहित्य में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पखवाड़े के आगामी दिवसों में नशा मुक्ति पर स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, रैली व नारा लेखन जैसी गतिविधियों का आयोजन करवाया जाएगा। प्राचार्या ज्योत्सना ने सभी को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने और स्वच्छ, स्वस्थ तथा जागरूक राष्ट्र की दिशा में योगदान देने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य कश्मीरी लाल, रंजन मल्होत्रा, परमिंद्र कौर, अनुराधा शर्मा, सुदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें