यमुनानगर। सेक्टर-17 हुडा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को बाइक से टक्कर मारने के आरोपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल की रात सिपाही नवीन कुमार सत्संग विहार नाका प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान झोटा चौक की ओर से बुलेट सवार आया और पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। दड़वा माजरी निवासी आरोपी अरुण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिपाही नवीन कुमार हरियाणा पुलिस की हिसार बटालियन में तैनात हैं और उनकी कंपनी की ड्यूटी इन दिनों यमुनानगर में लगाई गई है। संवाद