फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चालक खनन सामग्री से भरा ट्रक लेकर भागा

Sat, 01 Feb 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। हरियाणा राज्य प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) ब्यूरो की टीम ने वीरवार रात को शहर के त्रिवेणी चौक पर चैकिंग के दौरान पांच ट्रक व ट्राॅलों को ओवरलोड खनन सामग्री के साथ पकड़ा है। वहीं चैकिंग के दौरान टीम ने पाया कि ओवरलोड ट्रक व ट्राले खनन सामग्री के बिल व ई-रवाना के बिना अवैध रूप से ढुलाई कर रहे थे। जिस पर टीम ने ओवरलोड पांचों ट्रक व ट्रालों को थाना रादौर चलने को कहा। इस दौरान एक ओवरलोड ट्रक चालक अवैध खनन सामग्री को लेकर थाने पहुंचने की बजाय मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चारों ट्रकों को कब्जे में लेकर अवैध खनन सामग्री लेकर फरार हुए ट्रक के मालिक के विरूद्ध मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) ब्यूरो टीम के कर्मचारी नटवर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 व 30 जनवरी की रात को लगभग एक बजे वह टीम के साथ शहर के त्रिवेणी चौक पर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान टीम ने पांच ट्रकों को ओवरलोड पाया। वहीं ओवरलोड ट्रकों के चालकों के पास न तो लोड खनन सामग्री का बिल और न ही ई-रवाना था। जिसके बाद पांचों ट्रकों को पुलिस ने कब्जे में लिया। इस दौरान एक ट्रक का मालिक उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रोटनी गांव निवासी आजम अपने ट्रक को थाने ले जाने की बजाय ट्रक लेकर फरार हो गया। जिसके खिलाफ पुलिस ने चोरी से ट्रक को भगा ले जाने पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें