फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संदिग्ध हालत में वाहन चालक की मौत, हत्या की आशंका

Thu, 20 Mar 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीमेंट कंपनी के प्रचार वाहन चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक यूपी के मेरठ जिले का रहने वाला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए रादौर थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यूपी के मेरठ जिले का रहने वाले दीपक के पिता कृष्ण पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो दिन पहले दीपक के साथ रहने वाले युवक ने फोन पर बताया था की दीपक को हार्ट अटैक आया है। इसके बाद वह परिजन के साथ रादौर पहुंचे थे। जहां पर उन्हें दीपक का शव मिला था। उन्होंने बताया कि दीपक कुमार ने सीमेंट कंपनी में अपनी गाड़ी लगा रखी थी। जिसे वह खुद ही चलाता था। वर्तमान में वह यमुनानगर में रादौर क्षेत्र में काम रहा था, लेकिन मामला संदिग्ध लगने के कारण परिजन शव को लेकर मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां मेरठ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि दीपक की मौत सामान्य नहीं है। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। हार्ट अटैक में इस तरह खून नहीं आता।
विज्ञापन

जैसे ही परिजनों को इसका पता चला तो उन्हें दीपक की हत्या होने की आशंका हुई। इसके बाद परिजन दीपक का शव लेकर सीधे रादौर थाने में पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत मिलते ही रादौर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सिविल अस्पताल यमुनानगर में दीपक के शव का चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें