फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के मौसम में पानी उबालकर पीयें : रजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन की ओर से डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत खंड व्यापुर की ग्राम पंचायत मुसिंबल हिंदवान में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की बैठक हुई। जिला सलाहकार रजनी गोयल ने बारिश के मौसम में पानी उबालकर ठंडा करके पीने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में पीने के पानी संबंधित सतर्कता बहुत जरूरी है। पीने के पानी को खुला ना छोड़ें व कहीं भी अस्वच्छ कनेक्शन न रहने दे। कई बार देखने में आता है कि पीने के पानी की पाइप नाली में पड़ी रहती हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पानी का पाइप नाली में ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने के पानी की पाइप नाली से ऊपर हो जिससे अगर पाइप में कोई लीकेज होगी तो गंदा पानी साफ पानी में मिलकर घरों तक नहीं जाएगा। रजनी ने बताया कि बारिश के मौसम में पानी उबालकर ठंडा करके पीना चाहिए। साथ ही उन्होंने विभाग की स्कीम जिसमें सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिला सदस्य एक महीने में 25 दिन प्रतिदिन तीन पानी की क्लोरीन टेस्ट करेगी। जिसकी एवज में उन्हें प्रति सैंपल 10 रुपये विभाग द्वारा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें